रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में भारी वर्षा की चेतावनी 05 सितंबर को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Laxman Singh Bisht
चंपावत में भारी वर्षा की चेतावनी 05 सितंबर को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 05 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में लगातार हो रही बारिश तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने फैसला लिया है।जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत श्री मनीष कुमार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत 05 सितंबर 2026 (शनिवार) को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए 05 सितंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं के अध्ययन को प्रभावित होने से बचाने और व्यापक छात्रहित को देखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी चंपावत को निर्देश दिए हैं कि वे सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन