Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: हल्द्वानी इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध मस्जिद तोड़ने पर भारी बवाल पुलिस पर पथराव एसडीएम घायल 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 8, 2024
हल्द्वानी इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध मस्जिद तोड़ने पर भारी बवाल पुलिस पर पथराव एसडीएम घायल हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ हल्द्वानी के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र इंदिरा नगर क्षेत्र में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ा। इस दौरान वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर पथराव किया इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं और जेसीबी का शीशा भी टूट गया है साथ ही कई जगह सड़क में आगजनी भी कर दी है, उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले किया इस भारी विरोध के बावजूद नगर निगम द्वारा नजूल भूमि पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम जारी है एसएसपी, एसपी सिटी सहित सिटी मजिस्ट्रेट और जिले के कई अधिकारी मौके पर मौजूद है हालांकि स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और पूरे इलाके में अफरा तफरी मची हुई है इस बवाल में कई मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं वही बनभूलपुरा थाने को भी आग के हवाले कर दिया गया है बबाल में कई लोग घायल हो चुके हैं सीएम ने डीएम नैनीताल से मामले की ली जानकारी  उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश वही बवाल पड़ता देख प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है तथा  उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें