Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

हल्द्वानी:वन पंचायत को संवैधानिक दर्जा व मानदेय की मांग वन सरपंचों का विशाल प्रदर्शन।

लोहाघाट:पासम के सात सीटर विद्या वाहिनी वाहन में जा रही है 15 से अधिक छात्राएं। अतिरिक्त वाहन की मांग।

लोहाघाट:मां झूमाधुरी मेले को लेकर ग्रामीणों को बैठक। 19 सितंबर को निकलेगी रथ यात्रा।

सूचना

: लोहाघाट:बजरंग दल के आव्हान पर निकली हिंदू जन जागरण यात्रा जय श्री राम के नारों से गूंजा लोहाघाट भारी पुलिस बल रहा मौजूद

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 1, 2024
बजरंग दल के आव्हान पर निकली हिंदू जन जागरण यात्रा जय श्री राम के नारों से गूंजा लोहाघाट भारी पुलिस बल रहा मौजूद बजरंग दल के आवाहन पर मंगलवार को लव जिहाद, भू जिहाद, खाद्य जिहाद तथा नए बाहरी व्यक्तियों के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे व्यापार के बहाने किया जा रहे अपराधों के खिलाफ हिंदू जन जागरण यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो युवा शामिल हुए जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा विहिप जिला अध्यक्ष मोहित पांडे के दिशा निर्देश पर यात्रा का आयोजन किया गया जिला अध्यक्ष पांडे व नगर अध्यक्ष अमित शाह सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने कहा आज पर्वतीय क्षेत्रो में लव, लैंड व खाद्य जिहाद तेजी से बड़ रहा है बाहर से व्यापार के बहाने आए बिधर्मी लोगों के द्वारा शांत क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है तथा सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश रची जा रही है इन घटनाओं के खिलाफ तथा हिंदुओं को जगाने के लिए यह यात्रा निकाली गई यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से लेकर स्टेशन बाजार तक निकली जहां एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ रची जा रही साजिशों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अपने-अपने विचार रखें उन्होंने कहा क्षेत्र में इस प्रकार के जिहादो को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया यात्रा के दौरान अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसएचओ अशोक कुमार और तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा यात्रा में अमित जुकरिया ,रविंद्र देव, संजय बिष्ट , गोविन्द बर्मा,संजय फर्त्याल ,अनिल जोशी, मदन कलोनी, सुनील ढेक,राजू गढ़कोटी ,सुरेंद्र बिष्ट ,सचिन जोशी ,दीपक जोशी , जीवन गहतोड़ी ,सुरेश फर्त्याल ,देवेंद्र बोहरा ,मोहन पांडे ,नवीन करायत, गंगादत्त जोशी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे,

विज्ञापन

जरूरी खबरें