Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:बिसुंग के होलियारों ने बनबसा में बिखेरा होली का रंग लोगों की लूटी वाहवाही शानदार खड़ी होली का किया गायन

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 17, 2024
बिसुंग के होलियारों ने बनबसा में बिखेरा होली का रंग लोगों की लूटी वाहवाही शानदार खड़ी होली का किया गायन श्री रामलीला होली कमेटी बिशंग की प्रसिद्ध खड़ी होली का 70 सदस्यीय दल रविवार 17 मार्च को होली मिलन समारोह समिति (बनबसा) द्वारा आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में होली कमेटी अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल के नेतृत्व में प्रतिभाग करने बनबसा पहुंच। बनबसा में हुए होली मिलन समारोह में बिसुंग के होलियारो ने रंग जमा दिया होलियारों ने ठाकुर मिलने आए सुदामा मुट्ठी भर चावल ले आए व झोरे गाकर लोगों की खूब तालियां बटोरी दर्शक ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए सीमांत के लोग बिसुंग क्षेत्र की खड़ी होली को देखते रह गए मालूम हो बिसुंग क्षेत्र के होलियारों के द्वारा अपनी संस्कृति का प्रचार प्रसार करके पूरे प्रदेश में बिशंग की होली की अलग छ्टा बिखेरी है वही होली महोत्सव कमेटी बनबसा के द्वारा बिसुंग के होलियारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया होली गायन में कमेटी उपाध्यक्ष उत्तम फर्त्याल ,रघुवर मुरारी, सचिव राजू फर्त्याल ,संयोजक नवीन फर्त्याल, निर्देशक नरेश फर्त्याल, व्यवस्थापक रोहन सिंह बिष्ट,, गिरीश ढेक, अभिषेक फर्त्याल , गंगादत्त मुरारी, अभय फर्त्याल सहित कई होलियार शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें