Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: चंपावत:रीठा साहिब में कार पार्किंग के नाम पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन लोकल मटेरियल का किया जा रहा है प्रयोग लोगों में आक्रोश अधिकारी नदारद 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 19, 2024
रीठा साहिब में कार पार्किंग के नाम पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन लोकल मटेरियल का किया जा रहा है प्रयोग लोगों में आक्रोश अधिकारी नदारद रीठा साहिब मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर करोड़ों रुपए की लागत से कार पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है पर संबंधित कार्यदाई विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए मौजूद नहीं है ठेकेदार के आदमियों के द्वारा कार्य देखा जा रहा हैं वही क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कार पार्किंग निर्माण के नाम पर क्षेत्र में अवैध रूप से नदी से खनन कर अवैध रूप से बड़ी मात्रा में रेता बजरी ,पत्थर निकाल कर बेचा जा रहा है संबंधित अधिकारी खामोश बैठे हुए हैं लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कार पार्किंग निर्माण में लोकल मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से कार पार्किंग की गुणवत्ता की जांच करने तथा अवैध खनन पर रोक लगाने व निर्माण कार्य की देखरेख की मांग की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें