रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की नगर की समस्याओं को लेकर हुई अहम बैठक लिए गए कई निर्णय
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की नगर की समस्याओं को लेकर हुई अहम बैठक लिए गए कई निर्णय
पालिका के खिलाफ धरने में बैठेगी लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

आज रविवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता एवं महासचिव लोकेश पांडे के संचालन में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने जानकारी देते हुए बताया बैठक में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को लेकर जो आश्वासन दिया गया था उसमें क्या प्रगति हुई तथा नगर मे संभावित जल संकट को लेकर प्रशासन की क्या तैयारियां हैं इसको लेकर समिति स्थलीय निरीक्षण करेगी।लोहावती नदी को साफ करने के लिए समिति द्वारा जिलाधिकारी महोदय से हुई वार्ता के बाद जो धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त की गई है उस पर आगे क्या कार्यवाही की जानी है।

कहा संघर्ष समिति के अनुरोध पर जिलाधिकारी चम्पावत के सहयोग स्वीकृत चिड़ियाघर के निर्माण को धरमघर मे करवाने को लेकर शीघ्र डी०एफ०ओ० चंपावत से मुलाकात की जाएगी। तथा लोहाघाट नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग के संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पालिका बोर्ड एवं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के बीच वार्ता कराने का जो प्रस्ताव दिया गया था उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है अतः समिति इस मुद्दे पर पालिका कार्यालय में शीघ्र धरने पर बैठेगी। बैठक में रमेश बिष्ट ,राज किशोर शाह , भुवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।