Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट में अपनी मांगों को लेकर पेड़ों में चढ़ी आंगनबाड़ी कार्यकृतियां पेड़ों से कूदने की दी धमकी प्रशासन के फूले हाथ पांव

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 11, 2024
लोहाघाट में अपनी मांगों को लेकर पेड़ों में चढ़ी आंगनबाड़ी कार्यकृतियां पेड़ों से कूदने की दी धमकी प्रशासन के फूले हाथ पांव सोमवार को अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट के एसडीएम कोर्ट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा था धरने में कई आंगनबाड़ी वर्कर्स अपने दूध पीते बच्चों को लेकर पहुंची थी जब सरकार के द्वारा देहरादून गई आशा कार्यकर्ती संगठन जिलाध्यक्ष चंपावत मीना बोहरा व अन्य नेताओं को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया तो ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती रेनू देवी और देवकी देवी देवदार के पेड़ में चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी दी हालांकि महिला पुलिस के द्वारा उन्हें रोकने की काफी कोशिश करी गई पर वह नहीं मानी आंगनबाड़ियों के पेड़ में चढ़ने से प्रशासन के हाथ में फूल गए करीब एक घंटे की मानमनोबल के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्तिया पेड़ से नीचे उतरी तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो व सहायिकाओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो लोकसभा चुनाव में वे और उनके परिजन नोटा का बटन दबाएंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी वही आंगनबाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने कहा सरकार से कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हो पाई है इसलिए कल से आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तथा आचार संहिता में भी संगठन अपने आन्दोलन को नहीं छोड़ेगा उन्होंने कहा आंदोलन के दौरान अगर कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आत्मघाती कदम उठाती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी आंदोलन में हेमाजोशी ,देवकी देवी ,कविता पंत, रेनू देवी, समीना बानो, विमला राधा पांडे ,सरस्वतीदेवी, आशा कुंवर सहित कई आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद रही

विज्ञापन

जरूरी खबरें