Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर को रेल संपर्क की बड़ी सौगात, नांदेड एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

सूचना

: लोहाघाट में अध्यक्ष पद के लिए चार तथा सभासद पद के लिए 17 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 27, 2024
लोहाघाट में अध्यक्ष पद के लिए चार तथा सभासद पद के लिए 17 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र नगर पालिका के लिए 23 जनवरी को होने जा रहे रहे चुनाव में आज नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नितेश डांगर ने बताया आज नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे तथा सभासद पद के लिए 17 दावेदारों ने 25 नामांकन पत्र खरीदे आज अध्यक्ष पद के दावेदारो मे राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ,गिरधर सिंह अधिकारी तथा एडवोकेट विपिन पुनेठा के द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए उधर सभासद पद हेतु नगर के विभिन्न वार्डो के लिए 17 लोगों ने 25 नामांकन पत्र खरीदे है जिसमें सार्की टोला वार्ड से रेनू देवी पत्नी विपिन गोरखा ,गुड़िया सार्की पुत्री शिवचरण, बजरंगबली वार्ड से पूर्व सभासद राजकिशोर शाह ,सुरेश सिंह फर्त्याल ,सरस्वती पुनेठा,राजू खोलिया, रिकेश्वर वार्ड से दीपा गोस्वामी ,नसीरा सिद्दीकी, डॉली वर्मा ,ठाड़ाढुंगा वार्ड से मीना ढेक ,योगेश चंद्र जोशी, चंदन पुनेठा,मीना बाजार वार्ड से नवीन नाथ, अनंत साह तो वही कचहरी वार्ड से आशीष राय , पूर्व सभासद दीपक शाह, संजय फर्त्याल ने नामांकन पत्र खरीदे तो वही लोहावती वार्ड से आज किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा है

जरूरी खबरें