लोहाघाट में सड़क में बने गड्ढों को ठीक करने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ सड़क में किया प्रदर्शन
Laxman Singh Bisht
May 04, 2023 08:13 pm
15 views
04 May 2023
सड़क में बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग को लेकर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क में किया प्रदर्शन
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सामने सड़क पर बने गड्ढों को ठीक करने पर मांग पर लोगों ने किया प्रदर्शन
लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय को जाने वाले मुख्य मार्ग में राय चक्की के सामने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे को सही करने की मांग पर लोगों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जल्द सड़क पर बने गड्ढे को सही न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गुरुवार को सभासद राज किशोर साह के नेतृत्व में लोगों ने सड़क पर बने गड्ढों के सामने प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्टेशन बाजार से उपजिला चिकित्सालय और गांधी चौक आने वाले सड़क मार्ग में ढलान की ओर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार गड्ढों में वाहनों के बंपर टकराने के बाद वाहन को नुकसान हो गया है। इसके अलावा दुपहिया वाहन अक्सर अनियंत्रित हो जाते हैं। तथा कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं इसके अलावा एंबुलेंस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लोगों ने बताया कि कई बार लोनिवि से इसकी शिकायत कर दी है। आवश्वासन के बाद भी लोनिवि की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
वही लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी आया है, सड़क को जल्द ठीक करवाया जाएगा। प्रदर्शन करने में आनंद अधिकारी, मथुरा दत्त जोशी, आलोक जोशी, पवन पांडेय, शुभम बिष्ट, दीपक साह, बसंत जोशी आदि मौजूद रहे

विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश