Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:प्राथमिक विद्यालय गुड़मांगल में गुलदार की दहशत नौनिहालों को बड़ा खतरा ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया नौनिहालों की जान से खिलवाड़ का आरोप /अभिभावक पहरे पर

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 4, 2025
प्राथमिक विद्यालय गुड़मांगल में गुलदार की दहशत नौनिहालों को बड़ा खतरा ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया नौनिहालों की जान से खिलवाड़ का आरोप अभिभावक पहरे पर चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे रा0प्रा 0विद्यालय गुड़मांगल में गुलदार का खतरा लगातार बना हुआ है आज सुबह 10:00 बजे विद्यालय समय पर गुलदार विद्यालय में पहुंच गया गुलदार के इस तरह विद्यालय में लगातार आने से पढ़ने वाले बच्चों व अध्यापकों को बड़ा खतरा पैदा हो गया मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रशासक रीता सिंह ने बताया कुछ दिन पूर्व भी गुलदार विद्यालय में सोया हुआ था तथा लगातार स्कूल परिसर के आसपास मंडरा रहा है आज भी 10:00 बजे के लगभग विद्यालय समय पर गुलदार विद्यालय में पहुंच गया रीता सिंह ने कहा जिस कारण स्कूली बच्चों को बड़ा खतरा पैदा हो गया है अभिभावक स्कूल में बच्चों का पहरा दे रहे हैं कहा वन विभाग को पूर्व में सूचना देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंगी तथा उनके द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई कहा वन विभाग बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है रीता सिंह व क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा अगर गुलदार कोई अप्रिय घटना को अंजाम देता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग के अधिकारियों की होगी जिन्हें सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई कहा रविवार को भी गुलदार ने गांव के युवक पर हमला करने का प्रयास किया था युवक ने किसी तरह भाग कर जान बचाई ग्राम प्रधान प्रशासक व ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रशासन से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर वन विभाग कार्यालय लोहाघाट में धरना देने की चेतावनी दी गई है कुल मिलाकर स्कूल में बच्चों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो चुका है पर वन विभाग के अधिकारी आंख मुदे सोए पड़े हैं लगता है किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं

जरूरी खबरें