Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट के हिटलर मार्केट में खुले में मांस कटने से लोगों की भावना हो रही है आहत।लोगों की प्रशासन से कार्रवाई की मांग ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

लोहाघाट के हिटलर मार्केट में खुले में मांस कटने से लोगों की भावना हो रही है आहत।लोगों की प्रशासन से कार्रवाई की मांग ।लोहाघाट नगर के हिटलर मार्केट में सड़क किनारे मांस काटने और सड़क में जानवर की सफ़ाई करने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। जिससे न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा है बल्कि यह राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी उल्लंघन है।आवाजाही करने वाले लोगों ने बताया कि कई दुकानदार बिना किसी स्वच्छता मानकों का पालन किए खुले में मांस काट रहे हैं।जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की अस्वच्छ प्रथाएँ खाद्यजनित बीमारियों और मांस के दूषित होने की संभावना को बढ़ा देती हैं ।लोगों ने बताया कि सड़क किनारे ही जानवर को साफ़ किया जा रहा है और खुले में काटकर लटकाया जा रहा है जिससे आवाजाही करने वाले लोगों में चिंता और असंतोष बढ़ रहा है।स्थानीय लोगों ने लोहाघाट एसडीएम एवं खाद्य विभाग से त्वरित कार्रवाई करने की माँग मीडिया के माध्यम से की है ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।वही देखना होगा आँख़िर कब लोहाघाट प्रशासन इन अवैधमीट की दुकानों पर कार्रवाई करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें