Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : नैनीताल में बबाल नाबालिग से समुदाय विशेष के युवक ने किया दुष्कर्म।, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़!

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 30, 2025

हिरासत में लिया गया आरोपी भारी पुलिस बल तैनात शहर में तनावनैनीताल में आज बुधवार देर रात माहौल गरमा गया है । एक समुदाय विशेष के युवक पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा। जैसे ही यह बात शहर में फैली तो एकाएक भीड़ जुटनी शुरू हो गई और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और भीड़ बेकाबू होने लगी। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमा भी अलर्ट में आ गया और भारी फोर्स बुला ली गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मल्लीताल क्षेत्र के गाड़ी पड़ाव में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं।मामले के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर समुदाय विशेष के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । दुष्कर्म का आरोप उस्मान नाम के युवक पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इधर जैसे ही लोगों को मामले की जानकारी मिली तो भारी मात्रा में भीड़ जुट गई। इधर एकाएक भीड़ जुटने से माहौल गरमा गया और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क उठे। इस दौरान नौबत तोड़फोड़ तक पहुंच गई। गुस्साए लोगों का कहना था कि नैनीताल जैसे शहर में इस प्रकार के लोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल मामले को लेकर नैनीताल में माहौल गरमाया हुआ है और लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है और चप्पे-चप्पे पर पैनी नज़र रखी जा रही है। इधर पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है, ताकि शहर का माहौल ना बिगड़े।

विज्ञापन

जरूरी खबरें