Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: रामनगर में बाघ ने बनाया महिला को निवाला ग्रामीणों की रेंजर के साथ हुई धक्का मुक्की ग्रामीण अड़े बाघ को गोली मारने की मांग पर

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 17, 2024
रामनगर में बाघ ने बनाया महिला को निवाला ग्रामीणों की रेंजर के साथ हुई धक्का मुक्की ग्रामीण अड़े बाघ को गोली मारने की मांग पर रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास विभिन्न ग्रामीण इलाकों में बाघ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है तथा बाघ द्वारा कई लोगों को अपना निवाला बनाने के साथ ही कई ग्रामीणों को घायल भी किया जा चुका है बाघ के आतंक को लेकर जहां एक और ग्रामीण अपने घरों में कैद होने को मजबूर है तो वही बच्चे डर के मारे स्कूल भी नहीं जा रहे हैं शनिवार को ग्राम ढेला की रहने वाली 50 वर्षीय कलादेवी गांव की ही तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी और घास लेने के लिए गई थी इसी बीच बाघ ने कला देवी पर हमला बोलते हुए उसे अपना निवाला बना लिया और बाघ इस महिला को करीब 2 किलोमीटर तक जंगल में घसीटता हुआ ले गया साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो बाघ की दहाड़ के बाद यह महिलाएं भी घबरा गई और गांव में आकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी सूचना मिलने के बाद वन विभाग कर्मचारी और ग्रामीणों ने महिला के शव को खोजने के लिए जंगल में सर्च अभियान चलाया काफी देर बाद कला देवी का शव जंगल में लहुलुहान हालात में मिला इसके बाद मौके पर मौजूद सैकड़ो ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष बढ़ गया इस दौरान मौके पर मौजूद रेंजर अजय ध्यानी के साथ भी आक्रोशित ग्रामीणों की जमकर तीखी नोंक झोंक हुई तथा रेंजर के साथ धक्का मुक्की भी हुई ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में बाघ का आतंक बना हुआ है लेकिन विभाग द्वारा ना तो इसे पकड़ा गया और ना ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय किए गए उन्होंने बताया कि ग्राम ढेला और सावल्दे में यह चौथी घटना है मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कर्मचारियों को महिला का शव नहीं उठाने दिया ग्रामीण मौके पर ही बाघ को गोली मारने की मांग पर अड गए आपको बता दें कि इस बाघ को पकड़ने के लिए लंबे समय से संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन भी किया जा रहा है फिलहाल मौके पर जहां एक और ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं तो वहीं कॉर्बेट प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में वन कर्मियों की गैस को शुरू करने के साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की गई है देखना यह होगा कि अब यह बाघ पिंजरे में कब कैद होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें