Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

सूचना

: टनकपुर मे पुलिस ने दो लुटेरों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, लूट का माल किया बरामद       

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 27, 2025
टनकपुर मे पुलिस ने दो लुटेरों को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, लूट का माल किया बरामद 26 फरवरी को जनपद चम्पावत के टनकपुर निवासी सर्वेश कश्यप पुत्र राम पाल कश्यप द्वारा टनकपुर कोतवाली में सूचना दी गयी दो अज्ञात अभियुक्तो द्वारा उससे 500/रू0 नगद तथा एक ओपो मोबाईल फोन डरा धमका कर लूट लिया गया। सूचना पर थाना टनकपुर ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर मामले की छांव में शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा आज 27 फरवरी को टनकपुर के रेलवे पटरी मनिहार गोठ के पास से लूट के दोनो आरोपियों मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद खलील, निवासी मनिहारगोठ, रिजवान उर्फ आका पुत्र रफीक, निवासी मनिहारगोठ टनकपुर को लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317 (2) BNS की वृद्धि की गई है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर पूरन सिंह तोमर थाना टनकपुर , हे0का0 91 कमल कुमार,हे0का0 विनोद यादव, का0 नासिर शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें