Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

सूचना

: लोहाघाट:पुल्ला मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने एसपी से लगाई गुहार रिपोर्ट दर्ज करने की करी मांग विरोधी पक्ष से बताया जान का खतरा

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 5, 2024
पुल्ला मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने एसपी से लगाई गुहार रिपोर्ट दर्ज करने की करी मांग विरोधी पक्ष से बताया जान का खतरा बीते 30 मार्च को पुल्ला खेल मैदान में युवाओं के दो गुटों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर मारपीट हो गई थी जिसमें कुछ युवाओं को चोटे लगी थी जिसमें एक पक्ष ने योगेश कुमार सहित पांच युवाओं के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर दी थी तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था शुक्रवार को मामले के आरोपी बनाए गए योगेश कुमार ने बताया पंचेश्वर पुलिस के द्वारा उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करी गई तथा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए उन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि उन लोगों को भी काफी चोटे लगी थी योगेश ने बताया रिपोर्ट दर्ज न होने पर उन्होंने डीएम चंपावत व एसपी चंपावत को इस मामले में उनकी भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है प्रार्थना पत्र में योगेश ने दूसरे पक्ष पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं योगेश ने बताया दूसरे पक्ष के एक युवक के पिता पुलिस में है जिस कारण पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है उन्होंने एसपी चंपावत से मामले में उनकी रिपोर्ट दर्ज करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग करी है योगेश ने बताया उसे व उसके साथियों को दूसरे पक्ष से जान का खतरा बना हुआ है

जरूरी खबरें