Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : करोड़ों की योजना मे ट्यूब व कपड़े से बाध कर की जा रही है जल आपूर्ति। सांसद भट्ट ने कुमाऊं कमिश्नर को दिए जांच के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 20, 2025

सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊं कमिश्नर को जेजेएम योजना की जांच के दिए निर्देश।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व उधम सिंह सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊं कमिश्नर को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि बेतालघाट ब्लाक के ग्राम बिसगुली गांव में जल जीवन मिशन योजना के अन्र्तगत बिछाई गई पाईप लाईन को रबर के ट्यूब एवं कपड़ों से बांध कर पानी चलाने की जांच की जानी आवश्यक है। सांसद भट्ट ने कहा है कि मेरे संज्ञान में आया है कि विकास खण्ड़ बेतालघाट के ग्राम पंचायत7 बिसगुली गांव में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत जो योजना लगभग रू0-1.30 करोड़ से पेयजल आपूर्ति कर रही है, योजना की पाइपलाइन में रबड़ के ट्यूब व कपड़े से बांधकर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो बहुत ही गंभीर विषय है।उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के अन्र्तगत लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन योजना को लागू किया, जिसमें प्रत्येक परिवार को जल मिल सके, परन्तु सम्बन्धित निर्माणकर्ताओं द्वारा उपरोक्त योजना की स्थिति बहुत ही खराब कर दी है और पानी की लाईनो में जगह-जगह रबड की ट्यूब से बांधकर पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसी सूचना मीडिया के माध्यम से भी आई है, जो सरकार की छवि खराब करने का षडयंत्र है। सांसद भट ने कहा यह एक गम्भीर मामला है। प्रधानमंत्री जी के "ड्रीम प्रोजेक्ट" की योजना में इस प्रकार कार्य करना एक गंभीर विषय है। भट्ट ने कुमाऊं कमिश्नर को निर्देशित करते हुए कहा जनहित को मद्देनजर रखते हुए उपरोक्त प्रकरण की तुरन्त जॉच कर सम्बन्धित निर्माण कर्ताओं के खिलाफ उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और कृत कार्यवाही से मुझे भी अवगत करायें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें