Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के युवक की आत्महत्या मामले में युवती सहित परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

लोहाघाट के युवक की आत्महत्या मामले में युवती सहित परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज।

आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप।

खटीमा में लोहाघाट के युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने उसकी कथित प्रेमिका सहित परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौड़ा ढेक लोहाघाट निवासी दीवान सिंह ढेक ने पुलिस को तहरीर दी और तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विक्रांत सिंह उर्फ दीपांशु फार्मेसी द्वितीय वर्ष का छात्र था उसका एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही युवती से उसका प्रेम प्रसंग था और दोनों आपस में मिला करते थे। तहरीर में बताया गया उनके पुत्र और युवती के बीच अनबन होने लगी। उन्होंने आरोप लगाया युवती उनके पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। तहरीर में बताया गया जब युवती के माता-पिता व परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला तो उन्होंने उनके पुत्र को धमकाने के साथ मारपीट भी की थी तथा उनके पुत्र को इंस्टाग्राम पर भी एक आईडी से धमकी भरा कॉल आया जिसकी शिकायत उनके पुत्र ने अपने ताऊ के बेटे से भी की थी। कहा युवती और उसके परिजनों के मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने पर उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में युवती समेत उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले मे सच्चाई क्या है यह पुलिस जांच की बाद सामने आयेगा।

जरूरी खबरें