Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: उत्तराखंड:ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक प्रमुख होंगे प्रशासक शासन ने आदेश किए जारी 

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 12, 2024
ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक प्रमुख होंगे प्रशासक शासन ने आदेश किए जारी प्रदेश के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायतो के द्वारा उन्हें प्रशासक नियुक्त करने की मांग सरकार से की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीन सदस्य कमेटी गठित की समिति के द्वारा आज दिए निर्णय पर प्रदेश की हरिद्वार को छोड़ समस्त ग्राम पंचायतो में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत में ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के आदेश जारी कर दिया जिससे प्रदेश के हजारों ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायतो में खुशी की लहर है समस्त ग्राम प्रधानों/ क्षेत्र पंचायतो के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया गया वही आदेश आते ही लोहाघाट/चंपावत में पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष मनोज तरागी,निवर्तमान ग्रामप्रधान भुवन चौबे, जितेंद्र राय, मीनाक्षी जोशी, राजू अधिकारी सहित सैकड़ो पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया वही ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री को  सभी पंचायत प्रतिनिधियों /ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को  प्रशासक बनाने के ऐतिहासिक निर्णय लेने की हार्दिक बधाई व धन्यवाद देते हुए  सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को भी बधाई देते हुए कहा उनकी मांग सफल हुई मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार सरकार ने हम पर विश्वास कर प्रशासक बनाया है हम लोग इस तरह अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे

विज्ञापन

जरूरी खबरें