Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:चुरु रेल हादसे में मारे गए भारतीय सेना के जवान प्रदीप का सैन्य सम्मान के साथ हुआ संस्कार

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 8, 2024
रेल हादसे में मारे गए भारतीय सेवा के जवान प्रदीप का सैन्य सम्मान के साथ हुआ संस्कार राजस्थान के चूरू मे ट्रेन हादसे में मारे गए भारतीय सेना के आर्टलरी में तैनात जवान प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके गांव तपनीपाल पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हे अंतिम विदाई दी गई। मालूम हो खेतीखान के तपनीपाल निवासी आर्टलरी यूनिट बाड़मेर (राजस्थान) में तैनात जवान प्रदीप बोहरा शुक्रवार को छुट्टी लेकर घर आ रहा था। चुरु में चलती ट्रेन से उनका पैर फिसलने से उनकी की मौत हो गई थी। सोमवार सुबह प्रदीप का पार्थिव शरीर उसके गांव तपनीपाल पहुंचा। जहा सैनिक का अंतिम संस्कार गुप्तेश्वर श्मशान घाट में किया गया। प्रदीप की मौत से पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन बना हुआ है जहां पिथौरागढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। प्रदीप के चाचा केशव बोहरा ने चिता को मुखाग्नि दी। वही प्रदीप के निधन से परिजन अपनी सुधबुध खोए हुए हैं। अंतिम संस्कार में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सतीश पांडेय, ग्राम प्रधान भरत बोहरा, सुरेंद्र सिंह , क्षेत्र पंचायत बबलू देऊ आदि कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें