Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, तीन नमूने जांच हेतु भेजे गए

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, तीन नमूने जांच हेतु भेजे गएजिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, माँ वाराही देवीधुरा मेला के अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मेले क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण एवं सैंपलिंग कार्य किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पकौड़ी, जलेबी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 03 नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु प्रेषित किए गए। इस दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने खाद्य पदार्थों को सूती कपड़े, जाली या काँच के ढक्कन से ढककर रखें, कृत्रिम रंगों का प्रयोग न करें तथा बासी या खराब खाद्य सामग्री का विक्रय किसी भी दशा में न करें।साथ ही, सभी खाद्य व्यवसायियों को खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण अनिवार्य रूप से प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखनेताजा एवं सुरक्षित भोजन तैयार करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु भी दिशा-निर्देश दिए गए। जनरल स्टोर संचालकों को केवल मानक गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री के विक्रय के निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान में प्रभारी अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

जरूरी खबरें