Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

: लोहाघाट:मंदिरो व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने होंगे अनिवार्य पुलिस ने मंदिर समिति के साथ की बैठक

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 5, 2024
मंदिरो व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने होंगे अनिवार्य पुलिस ने मंदिर समिति के साथ की बैठक चंपावत जिले के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में अक्सर चोरी की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं मंदिरो में चोरी की इन घटनाओं को रोकने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पंचेश्वर के अंतर्गत स्थित धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस ने मंदिर समिति एवं प्रबंधकों से गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एसपी चंपावत के निर्देश पर आज दिनांक 05 दिसंबर 2024 को कोतवाली पंचेश्वर के थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठेथ ने थाना पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सभी प्रसिद्ध मंदिरों अखिल तारिणी मंदिर (दिगालीचोड़), दूधाधारी मंदिर(खालगड़ा), चौखाम देवता मंदिर(चमदेवल ), माँ भगवती मंदिर(मडलक ), नागार्जुन मंदिर (नगरू घाट) आदि प्रमुख मंदिरों के प्रबंधकों, समिति सदस्यों एवं पुजारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से पुलिस ने गोष्ठी में उपस्थित सभी मंदिर प्रबंधको/ समिति सदस्यों को मंदिरों की सुरक्षा के लिए मंदिरों में CCTV कैमरो को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल किए जाने, मंदिरों में लगने वाले मेलों में कानून और शांति व्यवस्था, दान पात्रों/ चढ़ावे/ घंटीयों की सुरक्षा, मंदिरों के आसपास निवासरत अपरिचित व्यक्तियों के सत्यापन व लाभप्रद सूचना से पुलिस को अवगत कराए जाने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, एवं मंदिरों की सुरक्षा के संदर्भ में महत्वपूर्ण तथ्यों का आदान-प्रदान किया गया । बैठक में एएसआई हीरालाल वर्मा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे

जरूरी खबरें