Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट फोरती पेयजल योजना के मुख्य स्रोत से अवैध पेयजल लाइन बिछाने वाले लोगों को जल संस्थान ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 3, 2024
फोरती लोहाघाट पेयजल योजना के मुख्य स्रोत से अवैध पेयजल लाइन बिछाने वाले लोगों को जल संस्थान ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट नगर में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है बुधवार को जल संस्थान लोहाघाट के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया लोहाघाट नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली फोरती लोहाघाट पेयजल योजना के मुख्य स्रोत टंकी खोल से कुछ लोगों के द्वारा 10 से अधिक अवैध प्लास्टिक की पाइप लाइने बिछा कर अपने-अपने घरों तक पहुंचाया गया है जबकि यह सरकारी संपत्ति है जिस कारण लोहाघाट नगर को आने वाले पेयजल में प्रतिदिन 25 से 30हजार लीटर पानी का प्रतिदिन नुकसान हो रहा है जिसका असर नगर की पेयजल सप्लाई पर पड़ रहा है अभियंता बिष्ट ने मुख्य स्रोत से अवैध पाइपलाइने बिछाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा अगर 3 दिन के भीतर इन लोगों के द्वारा पाइप लाइने नहीं हटाई गई तो विभाग पाईपो को जब्त करने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करेगा मालूम हो पेयजल स्रोत से 10 से अधिक अवैध पेयजल लाइने बिछाई गई है जिन पर अब जल संस्थान कार्रवाई करने जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें