Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:एंग्लिंग के लिए पंचेश्वर पहुंची जापानी एंगुलर कीबो शुनसुके एंगलिंग के दौरान पकड़ी बड़ी गोल्डन महाशीर 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 13, 2024
एंग्लिंग के लिए पंचेश्वर पहुंची जापानी एंगुलर कीबो शुनसुके एंगलिंग के दौरान पकड़ी बड़ी गोल्डन महाशीर एंग्लिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर में विदेशी एंगुलरो की आमद होने लगी है काली व सरयू नदी के संगम में एंग्लिंग करने के लिए जापान की एंगुलर व पर्यटक कीबो शुनसुके पंचेश्वर पहुंची जहां उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध एंगुलर व गाइड होशियार सिंह के दिशा निर्देश पर बुधवार को एंगलिंग करी इस दौरान कीबो शुनसुके के द्वारा काफी बड़ी दुर्लभ गोल्डन महाशीर मछली को पकड़ा गया गोल्डन महाशीर को देख कीबो शुनसुके काफी खुश नजर आई उनके द्वारा गोल्डन महाशीर को वापस नदी में छोड़ दिया गया शुनसुके ने गाइड होशियार सिंह की प्रशंसा करते हुए पंचेश्वर को काफी सुंदर जगह बताया उन्होंने कहा गोल्डन महाशीर काफी कम नदियों में मिलती है जिनमें से पंचेश्वर की काली व सरयू नदियां भी है उन्होंने कहा अगर भारत सरकार इस क्षेत्र में एंग्लिंग को बढ़ावा देती है और सुविधाओं का विस्तार करती है तो बड़ी संख्या में विदेश से यहां पर्यटक आएंगे जिससे स्थानीय युवाओं को अच्छा रोजगार मिल सकता है मालूम हो पंचेश्वर में देश-विदेश से एंगलिंग के दीवाने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और सरकार के द्वारा भी एंग्लिंग को बढ़ावा देते हुए सुविधाओं का विस्तार पंचेश्वर में किया जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें