Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कोली ढेक में फैलता स्मैक का जहर ग्रामीणों की एसपी से लगाम लगाने की मांग।

लोहाघाट:समाज सेवा में बेहतर कार्य के लिए राज्यपाल ने समाजसेवी रीता गहतोड़ी को किया सम्मानित

चंपावत:खिलाड़ियों की मांग पर सेपक टकरा, बास्केटबॉल व हॉकी के नए प्रशिक्षण कैंप होंगे शुरू।

लोहाघाट:कमांडो मनोज करायत के प्रशिक्षित किए 45 युवा अग्निवीर में हुए भर्ती ।

पाटी:पीपलढांग में जल देयक को लेकर स्थिति स्पष्ट निर्धारित दरों के अनुसार ही जारी किए गए बिल

: लोहाघाट:राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने कैलाश फर्त्याल मंत्री पद संभालेंगे मयंक पुनेठा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 6, 2024
राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष बने कैलाश फर्त्याल मंत्री पद संभालेंगे मयंक पुनेठा लोहाघाट बीआरसी में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा लोहाघाट द्वारा बुधवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया । गोष्ठी की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा तथा संचालन मयंक पुनेठा द्वारा किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा छात्र नामांकन बढ़ाने तथा छात्रों को गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया। गोष्टी को खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट , जिला मंत्री बंशीधर थ्वाल, उत्तम फर्त्याल, जीवन सिंह मेहता, प्रकाश जोशी, राम प्रसाद कालाकोटी, रूद्र सिंह बोहरा, सुशीला चौबे आदि द्वारा संबोधित किया गया गोष्ठी के द्वितीय सत्र में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें कैलाश फर्त्याल ब्लॉक अध्यक्ष, महेश चंद्र उप्रेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष,, उपाध्यक्ष नीमा टम्टा, प्रद्युम्न भट्ट, शंकर सिंह अधिकारी, नवीन चंद्र, विनोद कुमार ,,मयंक पुनेठा को मंत्री ,संयुक्त मंत्री दिवाकर बुधियाल ,उप मंत्री रजनी वर्मा ,सुरेश सिंह फर्त्याल ,संगठन मंत्री जनार्दन पांडे , जया जोशी, मनोज कुमार जोशी, राकेश सिंह ,प्रचार मंत्री तेज सिंह सामंत, भारती पांडे, मोहन राम ,गिरीश चंद्र ,कोषाध्यक्ष पान सिंह चमलेगी तथा लेखाकार सुंदरनाथ को निर्विरोध चुना गया वही निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह फर्त्याल ,कमल किशोर जोशी और रुद्र सिंह बोहरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवा कर कार्यकारिणी निर्वाचित की गई वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए छात्र, शिक्षक व विद्यालय हित में कार्य करने की बात कही । गोष्टी के सफल संचालन में शंकर सिंह अधिकारी, महेश उप्रेती, कुंवर सिंह प्रथोली, चंद्रशेखर अधिकारी, बलवंत सिंह बिष्ट, कैलाश ओली आदि द्वारा सहयोग किया गया। इस दौरान चंद्र किशोर पांडे ,जीवन सिंह मेहता आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें