Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:मुख्य सड़क में खोदा गया कलमठ दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत लोगों ने पीडब्लूडी से कलमठ निर्माण की उठाई मांग /अधिशासी अभियंता ने लिया मामले का संज्ञान जल्द होगा कलमठ निर्माण

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
अधिशासी अभियंता ने लिया मामले का संज्ञान जल्द होगा कलमठ निर्माण लोहाघाट पंचेश्वर मुख्य सड़क में अक्टूबर माह में आई आपदा से कलमठ बंद होने से जल भराव हो गया था प्रशासन के द्वारा भवनो को बचाने तथा बरसात के पानी की निकासी के लिए कलमठ को खोद दिया गया था लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी मुख्य सड़क में अभी तक कलमठ निर्माण कार्य नहीं किया गया जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा बना हुआ है वही पूर्व शिक्षक छत्तर सिंह ढेक,दीपक जोशी व भवन स्वामी ललित सामंत ने कहा मुख्य सड़क में बने इस बड़े गड्ढे में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा पैदा हो रहा है तथा आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है उन्होंने कहा इस स्थान में तीव्र मोड़ व पाला ग्रस्त क्षेत्र होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है हालांकि पीडब्ल्यूडी ने इस स्थान में वाहन चालकों को सचेत करने के लिए डेलीनेटर लगाए हैं जो कि नाकाफी है लोगों ने प्रशासन व पीडब्लूडी लोहाघाट से जल्द से जल्द इस स्थान में कलमठ निर्माण करने की मांग की है वही पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया इस कार्य को आपदा मद से करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है पर अभी तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है उन्होंने कहा दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए इस कार्य को दूसरी मद से किया जाएगा इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया की जाएगी कुल मिलाकर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें