Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : खटीमा:जंगल में महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में दहशत पुलिस मौके पर।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

ससुरालियों ने महिला के पति पर लगाया हत्या का आरोप।उधम सिंह नगर के खटीमा के चारूबेटा नई बस्ती क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार की पत्नी अनीता देवी का शव घर के पीछे जंगल में अधजली अवस्था में पाया गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात मां के घर न लौटने पर छोटे छोटे तीन बच्चे रोने लगे। पिता ने बच्चों को सांत्वना देते हुए शांत कराया ।परन्तु सुबह तक पत्नी के न लौटने पर पति सुरेश ने ग्रामीणों के साथ अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान जंगल में महिला का अधजला शव मिला । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई ने अपने जीजा पर ही अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया। खटीमा सीओ विमल रावत ने मौके पर पहुंच कर मामले को संज्ञान में लिया साथ ही कहा कि दो तीन टीम बनाकर जांच की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें