Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: खटीमा :चेक वितरण मे अभद्रता करने पर खटीमा थाने का किया घेराव। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी रहे मौजूद

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 15, 2024
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चेक वितरण मे अभद्रता करने पर खटीमा थाने का किया घेराव। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी रहे मौजूद खटीमा क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुये परिवारों को मुख्य मन्त्री के द्वारा परिवार के स्वामी के नाम चैक वितरित किये जा रहे थे, इस पर कुछ लोगों के द्वारा वार्ड वासियो के साथ अभद्रता की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि जिन्होंने भाजपा को वोट दिया है उनको ही चैक मिलेगा और यह कह कर हंगामा करते हुए चैक वितरण कार्य रूकवा दिया। लोगो के समझाने पर वे आग बबुला हो गये और प्रार्थी के साथ आमादा फौजादरी हो गये और गालिया देने और जान से मारने की धमकी देकर सरकार को अपना बताते हुए, झुठा मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी। उनका विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा प्रार्थी के साथ मार पीट की गई और प्रार्थी के गले की सोने की चैन खीच ली गई वहा पर मौजुद वार्ड वासियो के द्वारा प्रार्थी को बचाया गया।वहीं आज खटीमा विधायक भुवन चन्द्र कापड़ी व नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा मौके पर पहुंच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। वही विधायक गोपाल सिंह राणा ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मामला वहीं निपटना चाहिए था, लेकिन उन्होंने मामले को आग दे दी।वही आज हमारे द्वारा एफआई दी गई है। वहीं तारिक मलिक का कहना है कि चेक वितरण के दौरान रासिद अंसारी के साथ कुछ लोगों द्वारा हमला कर बदसलूकी की गई।तथा मनमानी करने लगे, अगर प्रशासन मौके पर नही पहुंचता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसको लेकर हमारे द्वारा एफ आई आर दी गई है

विज्ञापन

जरूरी खबरें