Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: खटीमा:भाजपा नेता गौरव सोनकर के शस्त्र का लाइसेंस निरस्त

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 4, 2024
भाजपा नेता गौरव सोनकर के शस्त्र का लाइसेंस निरस्त जनपद ऊधम सिंह नगर की खटीमा पुलिस ने खटीमा निवासी भाजपा नेता गौरव सोनकर के लाइसेंसी शस्त्र का लाइसेंस रद्द कर दिया है। खटीमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराधियों को आश्रय देने वाले, अवैध खनन कारोबारी व सट्टेबाजों को संरक्षण देने वाले लिप्त उपद्रवी व्यक्ति गौरव सोनकर पुत्र राम सोनकर निवासी वार्ड नंबर 6 खटीमा के लाइसेंसी शस्त्र के लाइसेंस को निरस्त किए जाने के संबंध में कोतवाली खटीमा से एसएसपी के माध्यम से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर द्वारा गौरव सोनकर के लाइसेंसी शस्त्र के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना गौरव सोनकर के आवास पर दी गई तथा नोटिस चस्पा किया गया। वहीं  पुलिस के अनुसार भाजपा नेता गौरव सोनकर फरार हैं तो दूसरी ओर अवैध खनन कारोबारियों, सट्टेबाजों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त, अवैध खनन मुक्त, भयमुक्त तथा सट्टेबाजों व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें