Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:आग से धधका किमतोली का जंगल फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
आग से धधका किमतोली का जंगल फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू पिछले चार दिनों से चंपावत जिले में अलग-अलग क्षेत्र में जंगल आग से धधक रहे हैं जिस कारण बन संपदा को भारी नुकसान पहुंच चुका है वहीं रविवार 9 जून को देर शाम पंचेश्वर कोतवाली के निकट जंगल में भीसड़ आग लग गई फायर स्टेशन लोहाघाट को आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टीम एफएसएसओ चंदन राम के नेतृत्व में फायर टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर वाहन से पंपिंग कर एवं फायर बीटिंग मेथड से आग पर काबू कर जंगल को आग से बुझाया गया मालूम हो आज दोपहर को भी घाट लोहाघाट एनएच में नवीन होटल के पास जंगल में आग लग गई थी जहां फायर कर्मियों के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए आग पर काबू पाया गया। वहीं महिला फायर कर्मियों के द्वारा जंगल की आग पर काबू पाने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है फायर टीम मे डीबीआर राजू कुमार ,एफएम हेमचंद सिंह,एफएम अनवर अली ,महिला फायरमैन कोमल राणा एवं प्रतिभा राणा सामिल रही वही फायर स्टेशन लोहाघाट की फायर टीम के द्वारा आग लगने की सुचना पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए लोगो के द्वारा फायर टीम की सराहना की जा रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें