रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में लडवाल फाउंडेशन ने मेधावी छात्र छात्राओ को किया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
चंपावत में लडवाल फाउंडेशन ने मेधावी छात्र छात्राओ को किया सम्मानित।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राए हुई सम्मानित
चंपावत मे लडवाल फाउंडेशन और स्वात्थान की ओर से लडवाल स्टेट में स्व. दीवान सिंह लडवाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश और जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।मंगलवार को लडवाल स्टेट में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी रेखा यादव और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डे, मुकेश महराना, सीईओ मान सिंह और चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में हाईस्कूल की मेरिट में स्थान पाने हिमानी उप्रेती को 31 हजार, संगीता भट्ट व पवन सिंह को 21-21 हजार, जलज ओली को 11 हजार, नरेंद्र कुमार को 2500, जबकि इंटर की मैरिड सूची में यश अवस्थी को 51 हजार, रिया चौबे को 31 हजार रुपए, सांची जोशी व मयंक जोशी को 21-21 हजार रुपए जबकि हंसा भट्ट और हेमा नायक को 25-25 सौ रुपये और प्रशस्तिपत्र देकर कुल 11 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम वर्ष 2015-16 से उनकी ओर से लगातार किया जा रहा है जिससे कि कमजोर वर्ष के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान डीएम मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए इस तरह के कार्यक्रम काफी प्राणदाई होते हैं। इन्होंने बच्चों को आगे भी मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, एसपी रेखा यादव सहित अन्य लोगों ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने किया।


विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।