Wednesday 18th of February 2026

ब्रेकिंग

रुद्रपुर:एसएसपी के निर्देश पर फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़

लोहाघाट:लॉ कॉलेज की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरने में डटी रही लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

लोहाघाट:गुरूकुलम एकेडमी में 36वें सड़क सुरक्षा माह का समापन,

उत्तराखंड:प्रेस मान्यता पर शासन की बड़ी कार्रवाई कई जिलों के पत्रकारों की मान्यता रद्द।

ई-मेल से मिली बम धमकियों पर कुमाऊ पुलिस अलर्ट न्यायालय परिसरों की सुरक्षा चाक-चौबंद

: चंपावत जिले के अमोड़ी में चला आओ हम सब योग करें अभियान

Laxman Singh Bisht

Thu, May 25, 2023
*आओ हम सब योग करें अभियान* योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वधान पिछले कुछ दिनों से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० नवीन भट्ट जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत पूरे देश में एक माह के निशुल्क अभियान *आओ हम सब योग करें* को विधिवत रूप से चलाया जा रहा है। अभियान के नियम व प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बुधवार को *सरस्वती शिशु मंदिर अमोड़ी* व बृहस्पतिवार को *राजकीय इंटर कालेज अमोड़ी* में एक-एक दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया। *योग प्रशिक्षक व छात्र रोहित बोहरा* द्वारा योग प्रशिक्षण के साथ-साथ छात्र-छात्राओ को योग की महत्वपूर्ण जानकारी दी, *उन्होंने कहा* की योग भारत की एक ऐसी धरोहर है, जो प्राचीन काल से लोगों को निरोगी जीवन देने में मदद करती आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके योग के फायदे सिर्फ व्यस्कों तक ही सीमित नहीं हैं। बच्चें और बुजर्ग भी रोजाना योगाभ्यास करके योग के फायदे उठा सकते हैं। वहीं रा०इ०कालेज अमोड़ी के प्रवक्ता डा० श्याम बाबू शर्मा जी ने योग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इससे पूर्व बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर अमोड़ी के प्रधानाचार्य श्री हेम चन्द्र जोशी जी ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र में योग की सुआत की और योग के बारे मे बच्चों को बताया और इस मौके पर आचार्य मनीष जोशी व समस्त गुरूजन बंधुओं का योग कराने में सहयोग प्राप्त हुआ एवं विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के बारे में प्रेरित किया। जिसमें लगभग 400 छात्र छात्राओ ने भाग लिया और योग के बारे जाना और साथ साथ ही अनेक आसन किये जैसे पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, अर्धहलासन, हलासन, सर्वांगासन,भुजंगासन पवनमुक्तासन,और अनुलोम- विलोम और सूर्य नमस्कार आदि। का अभ्यास किया!!

जरूरी खबरें