Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लिहाघाट: चौड़ी में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग। डीएम को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 26, 2025

रायनगर चौड़ी में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत। ग्रामीणों की वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग। डीएम को दिया ज्ञापन। चंपावत जिले के लोहाघाट में गुलदारों का आतंक दिनों दिन बढ़ते जा रहा है। लोहाघाट नगर से लगे राय नगर चौड़ी ग्राम सभा में दिनदहाड़े गुलदार दिखने से दहशत फैल गई है ।गुलदार का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रायनगर चोड़ी के ग्राम प्रधान प्रशासक जितेंद्र राय ने पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़ने की मांग करते हुए डीएम चंपावत को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया ग्राम सभा चौड़ी तथा डेंसली के अंतर्गत गुलदार के द्वारा आये दिन ग्रामीणों की बकरी, गाय तथा कुत्तों को अपना निवाला बनाया जा रहा है ।जिसके चलते क्षेत्रीय जनता में भय व्याप्त है ।उन्होंने कहा गुलदार किसी भी वक्त कोई बड़ी जनहानि कर सकता है। उन्होंने डीएम चंपावत से ग्राम सभा चौड़ी तथा डेंसली के मध्य पिजड़ा लगाने की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिला अधिकारी ने डीएफओ चंपावत को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भैरव दत्त राय ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा गांव के निकट गुलदार ने डेरा बनाया हुआ है। जब तक गुलदार पकड़ा ना जाए उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों से अपने मवेशियों को जंगल ना भेजने , बच्चों को अकेला न छोड़ने तथा अकेले जंगल ना जाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें