Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:दुर्घटना को दावत देती एबटमाउंट सड़क पर्यटकों के लिए बनी बड़ा खतरा पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 22, 2024
दुर्घटना को दावत देती एबटमाउंट सड़क पर्यटकों के लिए बनी बड़ा खतरा पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही लोहाघाट के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल एबटमाउंट को जाने वाली सड़क दुर्घटनाओ को दावत देती नजर आ रही है सड़क के 30 मीटर के टुकड़े में एक से दो फीट के बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं पर जानकारी के बावजूद पीडब्लूडी लोहाघाट कोई संज्ञान नहीं ले रहा है लगता है विभागीय अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं क्षेत्र के सलीम जावेद ने बताया लंबे समय से इस स्थान में सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है जिसमें कई दुर्घटनाएं पर्यटकों के साथ हो गई हैं उन्होंने कहा कई बार पीडब्लूडी लोहाघाट को जानकारी दी गई पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया उन्होंने कहा खड़ी चढ़ाई में गड्ढे होने से पर्यटकों के वाहन चढ़ नहीं पा रहे हैं वाहनों मे टूट फूट रही है तथा गाड़ियों के पीछे खिसकने से पर्यटकों के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है पिछले महीने ही एक पर्यटक का दुर्घटना में पैर टूट गया था सलीम जावेद ने कहा अगर इस सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्लूडी लोहाघाट की होगी उन्होंने पीडब्लूडी से जल्द से जल्द सड़क सुधारीकरण की मांग की है उन्होंने बताया इस समय देश के हर हिस्से से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं वहीं पर्यटक मोहम्मद कासिम ,मोहम्मद नईम, शैलजा भुवनेश, डॉक्टर आरोही ने बताया एबटमाउंट काफी खूबसूरत जगह है पर सड़क काफी ज्यादा खराब है जिसमें दुर्घटना होने की संभावना काफी ज्यादा है उन्होंने कहा संबंधित विभाग ने पर्यटकों की दिक्कतो का संज्ञान लेना चाहिए वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है वही पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया सड़क सुधारीकरण के लिए आगणन शासन को भेजा गया है धन स्वीकृत होते ही सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करा दिया जाएगा कुल मिलाकर विभागीय अधिकारियों की गलती का खामियाजा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है

जरूरी खबरें