Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:दूषित पेयजल पीने से सुई गांव में फैला पीलिया कई बच्चे आए चपेट में ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोष 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 16, 2024
दूषित पेयजल पीने से सुई गांव में फैला पीलिया कई बच्चे आए चपेट में ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोष लोहाघाट के सुई गांव में जल संस्थान के द्वारा करी जा रही दूषित पेयजल की आपूर्ति से गांव में पीलिया फैल गया है गांव के पांच बच्चे पीलिया की चपेट में आ गए हैं तथा कई ग्रामीण पेट संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं जिस कारण ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश है गांव के ललित मोहन , सतीश ओली, मयंक ओली ,अनु गहतोड़ी ,हिमांशु ओली,नमन ,विनोद ने बताया जल संस्थान द्वारा गांव के लिए करोड़ों रुपए की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई थी जिसमें लंबे समय से गंदा पानी जल संस्थान के द्वारा ग्रामीणों को दिया जा रहा है उन्होंने कहा डीएम चंपावत के द्वारा योजना का निरीक्षण कर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे अधिशासी अभियंता के द्वारा 10 दिन के भीतर योजना के पाइप बदलने का आश्वासन दिया था पर एक महीना होने को है उसके बाद भी अभी तक पाइप नहीं बदले गए हैं और लगातार गंदे पानी की सप्लाई गांव में करी जा रही है जिस कारण गांव में पीलिया और टाइफाइड फैल रहा है गांव के कई बच्चे पीलिया की चपेट में आ चुके हैं जिसका जिम्मेदार पूरी तरह जल संस्थान विभाग है ग्रामीणों ने कहा अगर किसी भी बच्चे व ग्रामीण को नुकसान पहुंचता है उसकी पूरी जिम्मेदारी जल संस्थान की होगी साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी हैअगर जल संस्थान शीघ्र पाइपलाइन नहीं बदलता है तो समस्त सुई के ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी करने के साथ-साथ डीएम कार्यालय में धरने में बैठ जाएंगे उन्होंने कहा ग्रामीण समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं डीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुके हैं पर कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है ग्रामीण जल संस्थान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें