Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का बयान शर्मनाक/ 42 पहाड़ियों की शहादत के बाद बना उत्तराखंड: लोकेश पांडे 

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 22, 2025
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का बयान शर्मनाक/ 42 पहाड़ियों की शहादत के बाद बना उत्तराखंड: लोकेश पांडे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ियों के खिलाफ दिए गए बयान पर एग्जीक्यूटिव मेंबर युवा कांग्रेस आईटी सेल के लोकेश पांडे ने गहरी नाराजगी जताई है लोकेश पांडे ने कहा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बयान काफी शर्मनाक है ऐसा लगता है मंत्री अग्रवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं उन्होंने कहा मंत्री इस बात को भूल गए हैं कि उत्तराखंड राज्य 42 पहाड़ियों की शहादत और हजारों पहाड़ियों के संघर्ष के बाद बना हुआ है मंत्री अग्रवाल तो खटीमा गोलीकांड, मसूरी गोली कांड तथा रामपुर तिराहा कांड को भूल चुके हैं जिनको याद कर आज भी दिल सिहर उठता है लोकेश पांडे ने कहा जब मंत्री अग्रवाल सदन में पहाड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य भाजपा मंत्री व विधायक चुपचाप इस बात को सुन रहे थे यहां तक कि जब लखपत सिंह बुडोला ने इस पर अपना आक्रोश जताया तो तो सदन अध्यक्ष रितु खंडूरी ने उनको बाहर जाने के लिए बोला और इस बात को दबा दिया गया पांडे ने कहा पहाड़ियों की शहादत और संघर्ष के बाद यह उत्तराखंड राज्य बना हुआ है और मंत्री अग्रवाल सदन में ही पहाड़ियों को गाली दे रहे हैं जो की काफी शर्मनाक बात है किसी भी भाजपा नेता के द्वारा इस बात का विरोध नहीं किया गया उन्होंने कहा अगर उत्तराखंड राज्य नहीं बना होता तो शायद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व भाजपा नेता राजनीति के किसी कोने में दिखाई तक नहीं देते उन्होंने कहा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा ने पहाड़ियों से माफी मांगनी चाहिए और मंत्री अग्रवाल को बर्खास्त करना चाहिए उन्होंने कहा पहाड़ की जनता मंत्री के इस बयान के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी उन्होंने कहा पहाड़ियों की शहादत पर मंत्री सदन में मौज ले रहे हैं कुल मिलाकर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस बयान से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है मंत्री के इस बयान का जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है लगता है मंत्री पहाड़ की जनता के योगदान व शहादत को भूल गए हैं जनता अगर कुर्सी में बैठाना जानती है तो कुर्सी से उठा कर बाहर फेंकना भी जानती है

जरूरी खबरें