रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम अकैडमी का डंका 25 छात्र छात्राओं ने पास की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा
होली विजडम अकैडमी का डंका 25 छात्र छात्राओं ने पास की सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा

चंपावत जिले के लोहाघाट की प्रमुख शैक्षणिक संस्था होली विजडम अकैडमी लोहाघाट के 25 छात्र छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। जिनमें कक्षा 5 के प्रियांशी भट्ट, वैदिक राय, हृदयांश गहतोड़ी, चंद्रिका पुनेठा, अमेय कन्याल, तेजस्वी पुजारी, तेजस पांडेय, शिवांश राय, नीलाक्षी चंद्र, रिकी टम्टा, वेदांत राय, गीतांजलि पंत, मुदित कुंवर, शिवांश पांडे, सक्षम शौर्य टम्टा, तक्ष सिंह, अवनी भंडारी , दिव्यांश सिंह धर्मसक्तू तथा कक्षा 8 के मानवी धौनी, दिव्यम गड़कोटी, प्रतीक ढेक, अभिराज फर्त्याल, नितेश गिरी, श्रेयांश गोस्वामी, रक्षित कुमार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज पंत व प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट व विद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट ने बताया कि अध्यापक अशोक गहतोड़ी, भावना राय, अलका महर, रेखा बिष्ट, योगेश उप्रेती, हेमा देव और सुनैना कुँवर का मार्ग निर्देशन सराहनीय रहा। वही विद्यालय की शानदार उपलब्धि पर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।