रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत
Laxman Singh Bisht
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की 30 बालिकाओं का विद्यालय में हुआ प्रवेश। रोली टीका लगाकर स्वागत

राजकीय आदर्श कन्या जूनियर हाई स्कूल पऊ मे नव प्रवेशी खिलाड़ी छात्राओं का पुष्प वर्षा एवं टीका लगाकर हुआ स्वागत।

विद्यालय मरम्मत एवं सौंदरीकरण हेतु जिलाधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं स्पोर्ट्स कॉलेज का किया गया आभार व्यक्त।

प्रधानाध्यापिका चौबे द्वारा किए गए प्रयासों की की गई सराहना।

चंपावत जिले के लोहाघाट राजकीय आदर्श कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय पऊ में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया की 30 बालिका खिलाड़ियों का स्वागत के साथ आज गुरुवार को कक्षा 6 में नामांकन किया गया प्रधानाध्यापिका राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुशीला चौबे के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को रोली टीका लगाकर व पुष्प अर्पण कर मां सरस्वती का पूजन किया गया ।कार्यक्रम का संचालन पुष्कर नाथ गोस्वामी एवं ललित मोहन तिवारी ने किया कार्यक्रम में स्टाफ द्वारा बालिकाओं का परिचय लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्राओं को विद्यालय अनुशासन में रहते हुए पठन-पाठन से संबंधित बातें बताई गयी।विद्यालय परिवार ने एवं अतिथियों के द्वारा विद्यालय की मरम्मत एवं सौंदरीकरण हेतु प्रधानाध्यापिका चौबे के द्वारा किए गए अनेक प्रयासों के कारण जिलाधिकारी मनीष कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग चंपावत एवं निर्माण विभाग खेल के सहयोग एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु आभार व्यक्त किया। जिसमें विद्यालय विकास एवं सौंदरीकरण हेतु 10 लाख रुपए लगभग के कार्य कर विद्यालय को चमकाया गया है ।स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा द्वारा नवप्रवेशी बालिकाओं के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने हेतु उन्हें भी धन्यवाद दिया। स्वागत समारोह के द्वितीय सत्र में खिलाड़ी छात्राओं का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।प्रधानाध्यापिका द्वारा बालिकाओं को विद्यालय अनुशासन में रहते हुए पठन पाठन से संबंधित बातों से अवगत कराया। कार्यक्रम में शिक्षिका गीता जोशी ,स्टेडियम कोच मोहन राणा स्पोर्ट्स कॉलेज वार्डन कविता, प्रशासनिक अधिकारी मनीष बोहरा, पूजा देवी आदि ने सहयोग किया ।प्रवेश उत्सव के अवसर पर पूरे विद्यालय में मिष्ठान वितरण कर स्वागत समारोह का समापन किया गया। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज को धामी सरकार की उपलब्धि बताया गया।
विज्ञापन
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।