रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भव्य देवीरथ यात्रा के साथ 4 दिवसीय कालेशन देवी महोत्सव का समापन। मां भगवती व महा काली के निकले डोले
Laxman Singh Bisht
भव्य देवीरथ यात्रा के साथ 4 दिवसीय देवी महोत्सव का समापन।

लोहाघाट ब्लॉक के कनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में मां भगवती एवं मां महा काली की भव्य रथ यात्रा के साथ 4 दिवसीय देवी महोत्सव का समापन हुआ। आज प्रातः पुजारी दीप जोशी एवं देव ब्राह्मण रघुवर दत्त चिलकोटी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई साथ ही गणपति पूजन ,हवन,कौमारी पूजन किया गया।दोपहर बाद भव्य देवी रथयात्रा निकली गई रथ में भगवती के देव डांगर डॉ.सुधाकर जोशी मां काली के धामी जगदीश जोशी विराजमान थे जो चंवर झुलाकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे।रथ के आगे कालशन देवता दीप जोशी,गोरल देवता नरेश पांडेय,सिद्ध बाबा प्रमोद जोशी,कटारीमल देवता कैलाश जोशी रामू जोशी, अघ्या वीर हिमांशु जोशी,भूमिदार प्रकाश जोशी,पंचबलिया महेश पांडेय, भराड़ा देवता प्रदीप जोशी,कैलबकरिया देवता मोहन जोशी आदि चल रहे थे।रथ के पीछे महिलाएं वीर रस और भक्ति रस से ओतप्रोत गीत गा रही थी ।देवी रथों ने ऊबड़ खाबड़ रास्तों व खड़ी चढ़ाई को पार कर मंदिर पहुंचकर मंदिर की परिक्रमा की प्रसाद वितरण के बाद महोत्सव का समापन किया गया इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल मेला आयोजित हुआ जहां लोगों के द्वारा जमकर खरीदारी भी की गई मालूम हो इस प्रकार के महोत्सव व मेल प्राचीन संस्कृति को सहेज कर रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।यहां भाजपा नेता मोहित पाठक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पाण्डेय, देवीधार मंदिर विकास समिति सदस्य जीवन मेहता,पूर्व प्रधान युगल किशोर धौनी,पूर्व शिक्षक शिव दत्त जोशी,सभासद योगेश जोशी,उमेश जोशी,गिरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल