Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

सूचना

: लोहाघाट:एक शिक्षक के भरोसे 40 छात्र प्राथमिक विद्यालय रैगांव का है मामला

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
एक शिक्षक के भरोसे 40 छात्र प्राथमिक विद्यालय रैगांव का है मामला एक और प्रदेश का शिक्षा महकमा छात्रों के भविष्य को संवारने की बात करता है तो वहीं दूसरी ओर चम्पावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रैघाव में 40 बच्चे मात्र एक शिक्षक के भरोसे है। बाराकोट विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय रैघाव लम्बे समय से मात्र एक शिक्षक के भरोसे चल रहा हैं। बाराकोट के ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने कहा शिक्षा विभाग की लापरवाही से नोनिहालों का भविष्य अधर में लटका हुआ है लंबे समय से विभाग से विद्यालय में एक और शिक्षक की तैनाती की मांग की जा रही है पर विभाग के द्वारा मामले का कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है नोनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जेस्ट प्रमुख बगोली ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द एक और शिक्षक की तैनाती विद्यालय में नही की जाती हैं तो वे अभिवावको के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत में आंदोलन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द विद्यालय में एक और शिक्षक की तैनाती की मांग की है वहीं लोगों ने कहा जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कई विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं जिस कारण सरकारी विद्यालयों से लगातार छात्र संख्या कम होते जा रही ही

जरूरी खबरें