रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 42 जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता।
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता।

लाभान्वित लोगों ने मुख्यमंत्री और पालिका अध्यक्ष को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को लोहाघाट क्षेत्र के 42 जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता कुल दो लाख दस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिनमें से आज 24 लोगो को चेक प्रदान किए गए हैं। पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा के द्वारा बताया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से सहायता प्रदान की जा रही है। जिसके क्रम में आज एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में क्षेत्र के 24 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

उन्होंने बताया प्रत्येक व्यक्ति को पांच पांच हजार रुपए धनराशि का चेक प्रदान किया गया गया। जल्द अन्य लोगों को भी चेक वितरित किए जाएंगे।पालिका अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री के द्वारा प्रत्येक जरूरतमंद की समस्या का ध्यान रखा जा रहा है जिसके लिए वह क्षेत्र वासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हैं ।आगे भी जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के प्रयास किए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष ने बताया प्रत्येक वार्ड के सभासदों के द्वारा अपने-अपने वार्डों में आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की गई थी। वही राहत राशि प्रदान किए जाने पर लाभान्वित लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे , वार्ड सभासद आशीष राय, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।