Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

बाजपुर:नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर हमला एक की मौत

उधम सिंह नगर:बाजपुर कोर्ट में विजिलेंस टीम का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथ उप नाजरात गिरफ्तार l

लोहाघाट:हरेला पर्व पर सेवा संकल्प फाउंडेशन ने फोर्ती में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गोरखा नगर में मां दुर्गा महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन। पहली नवरात्रि से होगा महोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 12, 2025

25 वे वर्ष में प्रवेश करेगा गोरखा नगर का मां दुर्गा महोत्सव।

गोरखा नगर के चिल्ड्रंस पार्क में होगा भव्य आयोजन।लोहाघाट के गोरखा नगर में मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति की एक आम बैठक आगामी मां दुर्गा महोत्सव को लेकर आयोजित की गई इस वर्ष मां दुर्गा महोत्सव 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है इसलिए इस वर्ष इसको रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य व धूमधाम से चिल्ड्रन पार्क निकट युवा भवन में पहली नवरात्र से 10 दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा मालूम हो कि गोरखा नगर अपने पारम्परिक त्योहार दशहरा को पिछले 25 वर्ष से महोत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं ।जिससे गोरखा नगर में सामाजिक व धार्मिक जागरूकता आयी है महोत्सव के दौरान अनेक सांस्कृतिक। शैक्षिक व बोद्धीक स्तर की प्रतियोगिता के साथ खेलकूद प्रतियोगिता करायी जाती है ।बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजू सार्की ने किया संचालन कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा द्वारा किया गया बैठक में कोषाध्यक्ष शिवम सार्की पिछले वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया बैठक में महासचिव पवन बहादुर ,सचिन गोरखा ,भुवन बहादुर ,संजय थापा ,रवि गोरखा ,सुमित सार्की, लाखन गोरखा ,विनय गोरखा, जगदीश उर्फ चुन्ठू गोरखा ,रविन्द्र गोरखा, मोहित गोरखा ,रिंकू आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें