रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ।
Laxman Singh Bisht
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ।
50 किसान व कृषि सखियों ने किया प्रतिभाग।
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन भारत सरकार के दिशा निर्देश के तहत आज मंगलवार 19 अगस्त को लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद चंपावत के पाटी व बाराकोट ब्लॉक के 50 किसानों एवं कृषि सखियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉक्टर दीपाली तिवारी पांडे के उद्बोधन से शुरू हुआ। स्वागत उद्बोधन में उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने हेतु जागरूक किया प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत जीवामृत, वीजामृत अस्त्र जैसे अग्नि अस्त्र नीमास्त्र आदि बनाने व प्रयोग करने की विधा सीखने के साथ-साथ बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। केंद्र की गृह विज्ञान प्राध्यापक डॉक्टर अनुराधा दत्ता ने प्राकृतिक खेती व गृह विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राकृतिक खेती परियोजना के नोडल अधिकारी सदस्य वैज्ञानिक डॉक्टर अविकल कुमार ने जीवामृत आदि बनाने व खेतों में प्रयोग करने की वैज्ञानिक तकनीक को किसानों को बताया । पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉक्टर सचिन पंत ने वर्षा काल में पशुओं की देखभाल, डॉ रजनी पंत ने जीवामृत घनामृत आदि का सब्जी उत्पादन में प्रयोग की जानकारी किसानों के साथ साझा की।
केंद्र की कार्यक्रम सहायिका गायत्री देवी ने महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु जैविक उत्पादों के प्रयोग करने पर जोर दिया ।केंद्र की डॉक्टर लीमा ने जीवामृत, घनामृत आदि बनाने का प्रेक्टिकल करके किसानों को सिखाया। केंद्र के यू 0के0 दिवाकर द्वारा किसानो हेतु भारत सरकार द्वारा बनाया गए किसान सारथी एप की जानकारी देने के साथ-साथ ऐप को अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से इंस्टॉल करने हेतु जागरूक किया ।इस कार्यक्रम में केंद्र के बीपीएस धोनी ,जी सी टम्टा तथा जनपद के कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी विजय शर्मा, अजय देवनाथ ,सूरज जायसवाल ,कल्पना नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।
बाराकोट के कामाजूला में गहरी खाई में गिरी पिकअप एक की मौत एक गंभीर हायर सेंटर रेफर्।
लोहाघाट बाईपास में प्रस्तावित टनल निर्माण हेतु प्रक्रिया शुरू मिट्टी की होने लगी जांच। दो टनल है प्रस्तावित।
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क