रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अपर सचिव ने 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोहाघाट में की विकास कार्यों की समीक्षा
Laxman Singh Bisht
अपर सचिव ने 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत लोहाघाट में की विकास कार्यों की समीक्षा

सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड लोहाघाट में मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उद्यान, कृषि और सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को मिल रहे सीधे लाभों, एप्पल व कीवी मिशन तथा मशरूम उत्पादन से आजीविका वृद्धि की जानकारी दी गई। उरेडा और विद्युत विभाग ने ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति, स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा 'स्मार्ट विद्युत कुमायूँ' ऐप के बारे में अवगत कराया गया।वन विभाग को वन्यजीव संघर्ष प्रभावितों को राहत देने तथा खाद्य आपूर्ति विभाग को राशन कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त जल निगम ने नमामि गंगे व सरयू परियोजना की प्रगति साझा की, तथा समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि 59 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्धों को समय से पेंशन प्रक्रिया से जोड़ा जाए। युवा कल्याण विभाग ने ओपन जिम, खेल मैदान और पीआरडी जवानों को रोजगार देने की प्रगति प्रस्तुत की।आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए सहकारिता और पशुपालन विभाग ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण वितरण, गाय-बकरी पालन तथा बैकयार्ड पोल्ट्री योजनाओं से आय वृद्धि की जानकारी दी।जिला पर्यटन अधिकारी ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए होमस्टे, टैक्सी संचालन आदि हेतु दिए जा रहे लाभ तथा सब्सिडी के संबंध में जानकारी प्रदान की। अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनहित की इन सभी कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचना आवश्यक है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश