Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एसडीएम के निर्देश पर फोर्ती पेयजल योजना में अवैध कनेक्शनो पर प्रशासन की कार्यवाही ।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 9, 2025

एसडीएम के निर्देश पर फोर्ती पेयजल योजना में अवैध कनेक्शनो पर प्रशासन की कार्यवाही ।लोहाघाट की ग्राम सभा फोर्ती की टंकी खोला -लोहाघाट पेयजल लाइन के मुख्य स्रोत पर लगे सात अवैध जल कनेक्शनों को एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के निर्देश पर आज जल संस्थान और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया। यह कार्यवाही जल स्रोत की शुद्धता बनाए रखने और पानी के अवैध उपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई । पूर्व में डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा जल संस्थान के अधिकारियो को अवैध कनेक्शनो पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जल संस्थान के अभियंता चंद्रशेखर पंत ने बताया ग्राम फोर्ती के टंकी खोला पेयजल स्रोत के ऊपर से कुछ लोगों ने निजी उपयोग के लिए प्लास्टिक के पाइपों के जरिए अवैध कनेक्शन जोड़ लिए थे।जिससे लोहाघाट नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जल संस्थान ने राजस्व विभाग के सहयोग से मौके पर पहुंचकर इन कनेक्शनों की जांच की और तत्काल अवैध पाए जाने पर उन्हें तुरंत हटा दिया गया। बताया कि जल स्रोत सार्वजनिक उपयोग के लिए है और इसकी सुरक्षा व स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है। अवैध कनेक्शन न केवल जल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि इससे जल स्रोत के दूषित होने की आशंका भी बढ़ जाती है।टीम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन न जोड़ें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान टीम में राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ शाह, जगदीश चंद्र जोशी, दीवान आदि मौजूद रहे।इधर जल संस्थान के अपर अभियंता पवन बिष्ट ने ग्राम पंचायत सुंई पऊ के तोक छमनिया में पेयजल लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल लाइन में टूल्लु पंप लगाने वाले उपभोक्ताओं को सख्त हिदायत दी । कहा पेयजल लाइन मे टूल्लु लगाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को जिन पेयजल कनेक्शनों में पानी नहीं मिल रहा है उनमें शीघ्र पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। वहीं लोगों ने जल संस्थान से लोहाघाट नगर में भी अवैध कनेक्शन व टुल्लू पंपों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें