Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:अवैध बोरिंग मशीनों पर चला प्रशासन का डंडा एसडीएम ने तहसीलदार को मशीन सीज करने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 25, 2024
अवैध बोरिंग मशीनों पर चला प्रशासन का डंडा एसडीएम ने तहसीलदार को मशीन सीज करने के दिए निर्देश लोहाघाट क्षेत्र में चल रही बोरिंग मशीनों पर अब प्रशासन के द्वारा सख्त रूख अपनाया जा रहा है लोगों के द्वारा एसडीएम लोहाघाट को शिकायती पत्र देते हुए कहा गया की बोरिंग मशीनों के द्वारा प्रशासन की अनुमति के बिना नियमों को ताक मे रखकर जगह-जगह बोरिंग करी जा रही है तथा मशीनों के चलने अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण हो रहा है जिस कारण बीमार, बुजुर्गों व छात्र छात्राओं के साथ आम नागरिकों को काफी दिक्कतें हो रही है लोगों की शिकायत का एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने संज्ञान लिया है एसडीएम ने कहा प्राइवेट बोरिंग मशीनों के लिए काफी नियम कानून काफी सख्त है तथा प्रशासन व खान विभाग की अनुमति जरूरी है एसडीएम ने कहा लोहाघाट क्षेत्र में जो भी बोरिंग मशीन स्वामी अवैध बोरिंग करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करी जाएगी उन्होंने कहा तहसीलदार लोहाघाट और राजस्व उप निरीक्षको को बोरिंग करते हुए पाए जाने पर मशीन सीज करने के निर्देश दिए हैं तथा खान विभाग के कार्यालय काशीपुर को भी पत्र लिख दिया गया है उन्होंने कहा अगर कहीं अवैध बोरिंग हो रही है तो उसकी सूचना तुरंत तहसीलदार और राजस्व उप निरीक्षक लोहाघाट को दे जिस पर तत्काल कार्रवाई करी जाएगी  

विज्ञापन

जरूरी खबरें