रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार
Laxman Singh Bisht
16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम व मुख्य शिक्षा अधिकारी से गुहार।

अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी लोहाघाट में पिछले 16 वर्षों से भोजन माता के पद पर कार्य कर रही लक्ष्मी देवी को अचानक भोजन माता के पद से हटा दिया गया है। जिस कारण लक्ष्मी देवी काफी मानसिक तनाव में। लक्ष्मी देवी ने जिलाधिकारी चंपावत व मुख्य शिक्षा अधिकारी से उनकी मदद करने की गुहार लगाई है तथा वापस उन्हें भोजन माता के पद पर रखने की मांग की है। लक्ष्मी देवी ने बताया वह जीजीआईसी लोहाघाट में वर्ष 2010 से भोजन माता के पद पर कार्यरत थी। पर अब उन्हें बिना किसी कारण के विद्यालय प्रबंधन के द्वारा भोजन माता के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया बीच में गिरने से उनके पैर की हड्डी टूट गई थी जिस कारण वह विद्यालय आने में असमर्थ रही पर इस दौरान उन्होंने अपने बदले अपनी बेटी को भोजन बनाने हेतु विद्यालय लगातार भेजा गया। उन्होंने बताया अब विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उन्हें बिना किसी कारण के भोजन माता के पद से हटा दिया गया है। लक्ष्मी देवी ने कहा उनके साथ विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अन्याय किया जा रहा है जबकि उनके द्वारा इतने वर्षों से पूरी ईमानदारी के साथ कार्य किया गया है। उन्हें उन्होंने जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी से उनके साथ न्याय करने की गुहार लगाई है। मामले में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया विद्यालय में छात्राओं की संख्या कम होने के कारण विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा तीन भोजन माता रखने के लिए कम से कम विद्यालय में 100 छात्राएं होनी चाहिए पर वर्तमान में मात्र 87 छात्राए अध्यनरत है। उन्होंने कहा बीच में भोजन माता अपने कार्य में नहीं आई उन्होंने अपने बदले अपनी बेटी को कार्य में भेजा था तथा उन्हें विद्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया था पर उसके बावजूद भी वह नहीं आई। उन्होंने कहा विद्यालय में तीन भोजन माता तैनात है लेकिन अब छात्राओं की संख्या कम होने के कारण विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा भोजन माता लक्ष्मी देवी को पद से हटाने का निर्णय लिया गया है। मामले में भोजन माता लक्ष्मी देवी ने कहा उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने इतने वर्षों तक अपने कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ किया पर बीच में पैर की हड्डी टूटने के कारण वह विद्यालय नहीं आ पाई। उन्होंने कहा वह जिलाधिकारी चंपावत के दरबार में जाएंगी और अपने साथ हो रही नाइंसाफी के लिए न्याय की गुहार लगाएंगी उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है जिलाधिकारी उनके साथ न्याय करेंगे।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।