Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:4 घंटे की मेहनत के बाद पालिका कर्मियों ने घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू वन विभाग के किया सुपुर्द।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 28, 2025

4 घंटे की मेहनत के बाद पालिका कर्मियों ने घर में घुसे सांप का किया रेस्क्यू वन विभाग के किया सुपुर्द। लोहाघाट के कचहरी वार्ड निवासी शंकर दत्त राय के घर में आज सुबह 11:00 के लगभग एक बड़ा सांप घुस गया जिसके चलते परिवार दहशत में आ गया तथा घर में सांप घुसने की सूचना नगर पालिका लोहाघाट को दी गई। सूचना मिलते ही पालिका के स्नेक कैचर सुमित गरकोटी व संदीप वाल्मीकि मय उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सांप घर के आंगन में लगे माल्टा के पेड़ में चढ़ गया। लगभग चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पालिका कर्मी सुमित व संदीप ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली ।स्नेक कैचर सुमित ने बताया सांप की लंबाई लगभग 6 फुट के आसपास थी जिसे सुरक्षित वन विभाग को सौंप दिया गया ।परिजनों के द्वारा दोनों पालिका कर्मियों को धन्यवाद दिया गया। मालूम हो सुमित और संदीप की जोड़ी के द्वारा घरों व दुकानों में घुसे कई सांपों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें