Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बाद सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने 5 मार्च से प्रस्तावित आंदोलन को किया स्थगित संगठन जिला अध्यक्ष ने दी जानकारी 

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 5, 2024
मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बाद सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने 5 मार्च से प्रस्तावित आंदोलन को किया स्थगित चंद्र मोहन जोशी (जिला अध्यक्ष शोर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति) की अध्यक्षता में एन एक्सी भवन लोहाघाट में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सौर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति मनोज पांडे से फोन वार्ता की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मुख्य समस्याओं से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को अवगत कराया गया है तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगो पर जल्द ही निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद दिनांक 5 मार्च से सस्ता गल्ला विक्रेताओं द्वारा किए किए जाने वाले आंदोलन को स्थगित करने पर सहमति बनी है। यदि सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगो पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई पुनः आंदोलनात्मक कदम उठाये जाएंगे बैठक में सुरेश जोशी, सुरेश शर्मा, प्रकाश बोरा, बसंत राम, हरीश चतुर्वेदी, निर्मला बगोली आदि द्वारा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें