रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डाक के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी देश-विदेश में पहुंचा रहा है डाक विभाग।
Laxman Singh Bisht
डाक के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को भी देश-विदेश में पहुंचा रहा है डाक विभाग।

राखी पर्व पर डाक विभाग के द्वारा चलाई जाएगी विशेष छूट योजना।

चंपावत जिले के लोहाघाट पोस्ट ऑफिस के द्वारा लोगों को समय से डाक पहुंचने के साथ-साथ अब स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में बैठे लोगों तक पहुंचाने का बेहतर कार्य किया जा रहा है। डाक विभाग लोहाघाट के इस कार्य से स्थानीय स्तर पर बनने वाले उत्पाद देश विदेश पहुंच रहे हैं ।जिससे स्थानीय उत्पादकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। डाक विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव राकेश बोरा ने बताया लोहाघाट डाकघर अब सिर्फ डाक पहुंचने तक सीमित नहीं रह गया है ।स्थानीय स्तर पर बनने वाले उत्पादों को डाकघर आज देश-विदेश तक पहुंचा कर स्थानीय उद्यमियों की मदद कर रहा है तथा देश विदेश से आने वाले पार्सलों को भी डाक विभाग ग्राहकों तक पहुंचा रहा है।

बोरा ने बताया क्षेत्र की समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए डाक विभाग के द्वारा महिलाओं के द्वारा तैयार की गई राखियो व टेडी बियर का स्टाल डाक खाने के भीतर लगाया गया है। जिस कारण डाकघर आने वाले ग्राहक महिला समूह की महिलाओं से राखी खरीद कर अपने परिजनों और शुभचिंतकों को भेज रहे हैं। जिससे महिला समूह की आय में वृद्धि हो रही है। बोरा ने बताया उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पोस्ट ऑफिस में राखी डाक हेतु विशेष छूट योजना चलाई गई है ।जिसमें रक्षाबंधन के अवसर पर अधिक से अधिक ग्राहकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से राखी भेजने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पीड पोस्ट के अंतर्गत बुक की जाने वाली राखी मेल पर डाक शुल्क में 10% की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया यह सुविधा प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन से 15 दिन पूर्व ग्राहकों को उपलब्ध होती है। इस कार्य मे राकेश बोरा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, जगदीश पांडे पोस्ट मास्टर लोहाघाट, दीपक सट्टा ,राकेश पंत, रोहित कुमार के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

उन्होंने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा आप भी अपने कोई उत्पाद या पार्सल देश के साथ विदेश में भी भेजना चाहते हैं तो डाकघर लोहाघाट की विश्वसनीय सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। वही राखी का स्टाल है लगाने वाली महिला समूह की महिलाओं ने कहा डाक विभाग के द्वारा उनकी काफी मदद की जा रही है डाक विभाग में लगे स्टाल की वजह से उनकी राखी हाथों-हाथ बिक रही है जिसके लिए वह डाक विभाग लोहाघाट को धन्यवाद देती है। फिलहाल डाक विभाग की सेवाओं से जनता को काफी सुविधा मिल रही है। इस कार्य मे डाकघर के
विज्ञापन
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप