रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लखनऊ अग्निकांड मे अपनी जान बचाने के साथ-साथ पंकज ने साथियों की भी बचाई जान हुआ नागरिक अभिनंदन।
Laxman Singh Bisht
लखनऊ अग्निकांड मे अपनी जान बचाने के साथ-साथ पंकज ने साथियों की भी बचाई जान हुआ नागरिक अभिनंदन।

अग्निकांड में 15 छात्रों की चली गई थी जान।

व्यापार संघ लोहाघाट ने पंकज का किया नागरिक अभिनंदन बहादुरी की दी दाद।

बीते दिनों लखनऊ के अलीगंज में एक संस्थान में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। तो वही इस अग्निकांड में लोहाघाट निवासी पंकज जोशी पुत्र सतीश चंद्र जोशी भी अपने साथियों के साथ इमारत में फंस गए थे। पर पंकज ने हिम्मत नहीं हारी वह किसी तरह आग के बीच से निकलते हुए सुरक्षित बाहर निकले इस दौरान पंकज ने अपने दो-तीन साथियों को भी सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी भी जान बचाई। आज सोमवार शाम को लखनऊ से लोहाघाट पहुंचे युवा पंकज जोशी का व्यापार संघ लोहाघाट अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व मे व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने नागरिक अभिनंदन किया तथा उनकी बुद्धिमत्ता व बहादुरी की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा विषम परिस्थितियों में भी पंकज ने हार नहीं मानी और खुद की जान बचाने के साथ-साथ अपने साथियों की भी जान बचाई। मालूम हो लखनऊ में हुए इस भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की जान चली गई थी। पंकज ने बताया जैसे ही बिल्डिंग में आग लगी तो तेजी से धुआं फैलने लगा और अफ़रा तफरी मच गई। पंकज ने कहा धुएं और आग के बीच से वह किसी तरह अपने तीन-चार साथियों को लेकर सीड़ियों के रास्ते किसी तरह बाहर निकले। युवा पंकज ने कहा हादसा काफी भयानक था। पंकज का नागरिक अभिनंदन करने में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, गोविंद बोहरा, व्यापार संघ उपाध्यक्ष दानू सुतेरी, महासचिव विवेक ओली सहित कई लोग मौजूद रहे। कुल मिलाकर पंकज ने अपनी बुद्धिमानी व हिम्मत से मौत को मात दी।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश